15 दिवसीय मल्हार मेला का रविवार को विधिवत समापन हुआ। पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित अस्थाई कार्यालय में मेला समापन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मल्हार। महाशिवरात्रि पर्व से शुरू हुए 15 दिवसीय मल्हार मेला का रविवार को विधिवत समापन हुआ। पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित अस्थाई कार्यालय में मेला समापन के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर मेला समिति का आभार जताया। नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त ने कहा कि मेला हमारी छत्तीगढ़ की धरोहर है और इस धरोहर को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसीलिए सभी के सहयोग से ऐसे बड़े आयोजन शान्तिपूर्व सम्पन्न होते है। पार्षद पीयूष पाटले ने कहा कि 1936 से धर्मनगरी मल्हार में 15 दिवसीय मेला लगता आ रहा है जिसका इंतजार क्षेत्रवासियों को बेसब्री से रहता है क्योंकि मेले का पारम्परिक व्यंजन व दैनिक उपयोग की सामान सहज रूप से मिल जाती है साथ ही मेला के बहाने सभी वर्ग के लोगो से मुलाकात भी हो जाती है जो भाईचारे की परंपरा से अवगत कराती इसलिए मेले की महत्ता आज भी कायम है। पार्षद आशुतोष वर्मा ने कहा कि 15 दिवसीय मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए जिसमे सभी का सहयोग रहा, सबसे ज्यादा सहयोग का पुलिस का मिला जिन्होंने भारी भीड़ को कम बल में ही सम्हाल लिया और कोई अप्रिय घटना नही हुई। समापन कार्यक्रम में पार्षद रामफल कांत, मिथुन यादव, जगदीश राय, मिलुराम कैवर्त, प्रमोद थवाईत, धनेश्वर कैवर्त, उमेश साहू,ताराचंद अवस्थी, रामेश्वर सोनी, प्रह्लाद रजक, मिथलेश सोनी, विमल कांत सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Posts

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर।सुशासन तिहार 2026 के तहत कोटा जनपद के ग्राम रानीगांव में आयोजित समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के…

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में शुक्रवार को एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के मापदंडों पर साल…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी-गोंडखाम्ही सड़क का किया निरीक्षण,समय पर काम पूरा करने के निर्देश

डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी-गोंडखाम्ही सड़क का किया निरीक्षण,समय पर काम पूरा करने के निर्देश

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त