विधायक दिलीप लहरिया को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपसचेतक नियुक्त किया गया

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपसचेतक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही मस्तूरी क्षेत्र का राजनीतिक कद और प्रभाव प्रदेश स्तर पर और मजबूत हो गया है। उपसचेतक का पद विधानसभा की कार्यवाही में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पद पर रहते हुए विधायक को पार्टी के विधायकों के बीच समन्वय बनाए रखने, विधानसभा में अनुशासन सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण विधायी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होती है। विधायक दिलीप लहरिया की इस नियुक्ति से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे मस्तूरी की जनता के सम्मान और क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरूंगा। विधानसभा में मस्तूरी क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा और क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पद केवल उनके लिए नहीं, बल्कि मस्तूरी की जनता के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। लहरिया की इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समर्थकों का मानना है कि अब मस्तूरी क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा।

Related Posts

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/बिलासपुर। कलेक्टर कार्यालय आदिवासी विकास कलेक्टर कार्यालय आदिवासी विकास छत्तीसगढ़ के निर्देश पर वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन…

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970 Hindtimes news रायपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह नियुक्तियां महासंघ के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

जिले को मिले 24 नए अत्याधुनिक 112 वाहनों की सौगात,वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

जिले को मिले 24 नए अत्याधुनिक 112 वाहनों की सौगात,वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना <br>

15 दिनों से जारी बिजली संकट का अंत, पचपेड़ी सबस्टेशन में लगा नया मेन सप्लायर

15 दिनों से जारी बिजली संकट का अंत, पचपेड़ी सबस्टेशन में लगा नया मेन सप्लायर