मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया से पत्रकारों ने की मुलाकात क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कराया अवगत

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं एवं शासकीय योजनाओं से हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता विहीन कार्यों को लेकर मस्तूरी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों ने विधायक दिलीप लहरिया से सौजन्य मुलाकात कर गंभीर चर्चा की।मस्तूरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय सुमन, सचिव रघु यादव, उपाध्यक्ष हरि ओम श्रीवास सहित क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने आगामी विधानसभा सत्र में इन ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की मांग की

पत्रकारों ने विधायक दिलीप लहरिया को अवगत कराया कि क्षेत्र में कई सड़कों की स्थिति जर्जर है, स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की कमी है तथा शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
साथ ही, विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए। पत्रकारों ने कहा कि यदि समय रहते निगरानी और जांच नहीं की गई तो आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस अवसर पर मस्तूरी प्रेस क्लब एवं क्षेत्र के पत्रकार साथी रामगोपाल भार्गव, लक्ष्मीकांत, विमल कांत, हरि यादव, धनंजय खुटें, चंद्रप्रकाश निणेजक, भुवन भास्कर, अमित खुटें, सुभाष टंडन, करन अंचल, अरुण सेन एवं सुनील सिंह उपस्थित रहे।पत्रकारों ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा सत्र में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा और समाधान की दिशा में ठोस पहल की

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970 Hindtimes news रायपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह नियुक्तियां महासंघ के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ…

जिले को मिले 24 नए अत्याधुनिक 112 वाहनों की सौगात,वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

विमल कांत Hindtimes news बिलासपुर, 20 मई 2026/आम नागरिकों को त्वरित सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में बिलासपुर जिले को 24 नई अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों की बड़ी…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

जिले को मिले 24 नए अत्याधुनिक 112 वाहनों की सौगात,वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

जिले को मिले 24 नए अत्याधुनिक 112 वाहनों की सौगात,वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना <br>

15 दिनों से जारी बिजली संकट का अंत, पचपेड़ी सबस्टेशन में लगा नया मेन सप्लायर

15 दिनों से जारी बिजली संकट का अंत, पचपेड़ी सबस्टेशन में लगा नया मेन सप्लायर

जनहित के मुद्दों को लेकर कलेक्टर से मिले जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे

जनहित के मुद्दों को लेकर कलेक्टर से मिले जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे

मस्तूरी में जल व्यवस्था सुदृढ़ करने पाइपलाइन विस्तार का भूमि पूजन

मस्तूरी में जल व्यवस्था सुदृढ़ करने पाइपलाइन विस्तार का भूमि पूजन