उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई शपथ, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 बिलासपुर,20 फरवरी 2026/  प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि  अरुण साव ने नई टीम को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की। विशेष अतिथियों के रूप में कोटा विधायक  अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न चुनाव में अजीत मिश्रा प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर श्री विजय क्रांति तिवारी, सचिव  संदीप परिहार, कोषाध्यक्ष श्री किशोर कुमार सिंह, सह सचिव हरिशंकर गंगवानी तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में कैलाश यादव चुने गए हैं।मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह टीम बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब से अनेक वरिष्ठ पत्रकार निकले हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर को पहचान बनाई है। नई टीम इस गौरव को और आगे बढ़ाएगी। उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि इसमें निरंतर मेहनत, प्रतिबद्धता और निष्पक्षता की आवश्यकता होती है। बड़ी संख्या में जुड़े नए पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने इसमें राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया। उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने न्यायधानी की गरिमा के अनुरूप प्रेस क्लब को मजबूत बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक  धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ प्रेस को माना गया है। मीडिया न केवल राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखती है, बल्कि बिलासपुर के हितों के लिए संघर्ष में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि प्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राजधानी रायपुर में उच्च स्तरीय बैठकों में चर्चा कर निर्णय लिया जाना इसकी प्रभावशीलता का प्रमाण है विधायक  अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेस क्लब केवल समाचार प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय हितों की रक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। बिलासपुर में रेलवे जोन और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रेस क्लब की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर को उसका वाजिब हक दिलाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नव निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। उपाध्यक्ष श्री विजय क्रांति तिवारी ने आभार व्यक्त किया। गरिमामय आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह ने प्रेस क्लब की नई टीम के प्रति विश्वास और अपेक्षाओं को नई दिशा दी।

Related Posts

मोदी जी मन की बात कार्यक्रम की 132 वीं कडी को ग्राम पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुनी गयी

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news24x7 मन की बात कार्यक्रम की 132वीं कड़ी के लाइव प्रसारण को भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार के ग्राम पचपेड़ी के बुथ क्र 282 पर…

लाखों की हाई मास्क लाइट बंद, अंधेरे में होगा मल्हार महोत्सव जगह में ही लगा लाईट – प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news24x7 मल्हार।नगर पंचायत मल्हार के मुख्य मेला चौक में लाखों रुपए की लागत से लगाई गई हाई मास्ट लाइट वर्षों से बंद पड़ी है, जबकि…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

जन्मोत्सव में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ता की मौजूदगी में दोहरा जश्न

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 6, 2026
  • 2 views
जन्मोत्सव में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ता की मौजूदगी में दोहरा जश्न

जिले में नए बोर खनन पर प्रतिबंध,पेयजल संकट से निपटने का बड़ा फैसला, 30 जून तक बोर खनन खनन पर रोक।

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 6, 2026
  • 3 views
जिले में नए बोर खनन पर प्रतिबंध,पेयजल संकट से निपटने का बड़ा फैसला, 30 जून तक बोर खनन खनन पर रोक।

पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 की दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ-: मंडल मल्हार

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 1, 2026
  • 4 views
पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 की दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ-: मंडल मल्हार

मोदी जी मन की बात कार्यक्रम की 132 वीं कडी को ग्राम पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुनी गयी

मोदी जी मन की बात कार्यक्रम की 132 वीं कडी को ग्राम पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुनी गयी

लाखों की हाई मास्क लाइट बंद, अंधेरे में होगा मल्हार महोत्सव जगह में ही लगा लाईट – प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

लाखों की हाई मास्क लाइट बंद, अंधेरे में होगा मल्हार महोत्सव जगह में ही लगा लाईट – प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे

राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे