आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग संघर्ष समिती के सदस्यों ने ईडब्लूएस के प्रश्न को विधानसभा सत्र में उठाने की मांग

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news 24X7 सीपत: केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए प्रदत्त 10% आरक्षण (ईडब्लूएस) को केंद्र एवं अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी लागू करने के प्रश्न को विधानसभा सत्र के दौरान उठाने की मांग को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग संघर्ष समिती के सदस्यों ने राजपूत क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से मुलाकात की।

इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग संघर्ष समिती के सदस्यों ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 12 जनवरी 2019 को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को संविधान के मौलिक अधिकार खंड के अनुच्छेद 15 एवं 16 में संशोधन कर शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय सेवाओं में 10% आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिसका मूल उद्देश्य सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब वर्ग को अवसर की समानता प्रदान करना है। कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि देश के ज्यादातर राज्यों में इसे लागू किए 5 वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में यह अब तक लागू नहीं किया गया है, जिसके कारण राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों एवं अभ्यार्थियों को नौकरियों में इसका लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। प्रदेश के कई ऐसे समुदाय हैं, जो इस श्रेणी में आते हैं, जो अपने इस अधिकार से विगत 5 वर्षों से वंचित होते चले आ रहे हैं। इस स्थिती से बिलासपुर एवं बेलतरा विधायक को ध्यानकार्षण कराते हुए संघर्ष समिति के सदस्यो ने इस विषय को विधानसभा सत्र में उठाने की मांग की, जिस पर विधायकों ने उन्हें पूर्ण आश्वस्त किया। इस दौरान ईडब्लूएस संघर्ष समिति से श्रीमती वीणा दीक्षित, दीपक सिंह क्षत्रिय, सुनील सिंह, वीणा सिंह क्षत्रिय, निशा सिंह, चंचल सिंह, मौसमी सिंह , विधि सिंह, जितेंद्र सिंह सहित राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस