अगस्त 30, 2026

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के अध्यक्ष बने विमल कांत,जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने दी बधाई

0
IMG-20260218-WA0462.jpg

सुनील सिंह की रिपोर्ट

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के अध्यक्ष पद पर विमल कांत के निर्वाचित होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल कांत ने कहा कि वे पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए सतत कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने विमल कांत को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने उपाध्यक्ष संजू नामदेव एवं अमित खूंटे, कोषाध्यक्ष जय कुमार मधुकर, महासचिव मुकेश कांत, संयुक्त सचिव रोशन बंजारे तथा संगठन सचिव ईश्वर महिलाएंगे को भी उनके दायित्व मिलने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व और टीम भावना से संगठन निश्चित रूप से पत्रकार हितों की रक्षा में सफल होगा। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और सक्रियता के संकल्प के साथ हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *