77वे गणतंत्र दिवस पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने विभिन्न विद्यालयों में किया ध्वजारोहण

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस क्रम में वे बकरकूदा स्थित सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया, शासकीय प्राथमिक शाला बिनैका तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ीखार में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों ने देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों में शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस