गुहा निषाद मां बिलासा स्मृति दिवस भव्य रैली के साथ मनाया गया : धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार। गुहा निषाद राज जयंती एवं बिलासा माता स्मृति दिवस के अवसर पर निषाद केवट समाज की ओर से श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निषाद केवट समाज ने महाराज गुहा निषाद राज एवं बिलासा माता को याद कर प्रेणादायक बातों को समाज के सामने रखी। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत मल्हार स्थित मां डिंडेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज के सैकड़ों लोगों ने विशाल बाइक रैली में भाग लिया। रैली मल्हार से प्रारंभ होकर मस्तूरी, भोथीडीह, दर्दीघाट, लाल खदान होते हुए बिलासा दाई की नगरी बिलासपुर पहुंची एवं बस स्टैंड तेलीपारा, शनिचरी क्षेत्र से होते हुए पचरी घाट पहुंची, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान पचरी घाट में मछुआरा-केवट-निषाद समाज के लोग एकत्रित हुए और सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।रैली में शामिल करीब 200 बाइकों का जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। आयोजन में नपं मल्हार अध्यक्ष धनेश्वरी केवट, धनेश्वर केवट, रामहरी केवट, समाज के सचिव दिलीप कुमार, नीलेश केवट, अंगद केवट, पार्षद मिलू केवट, पार्षद गीता मनराखन, पार्षद सरोजिनी, कृष्ण कुमार, पार्षद विष्णु केवट, लखन केवट, नकुल केवट, अजय केवट, उमेश केवट, सोम प्रकाश केवट, दुखवा केवट, भारत केवट, रामनिवास केवट सहित नगर के युवा शामिल हुए।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस