ग्राम मुड़पार में 8 जनवरी को भव्य गुरु घासीदास बाबा की 269 वीं जयंती, लोक सिंगार की प्रस्तुति गोरेलाल बर्मन का सांस्कृतिक कार्यक्रम।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news सतनाम धर्म के प्रवर्तक, महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत मुड़पार (खो.) में भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। जिसमें दोपहर 12बजे से लोक गायक गोरेलाल बर्मन का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति आयोजित है।इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री तोखन साहू जी, (केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार) उपस्थित रहेंगे।विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री दिलीप लहरिया, विधायक मस्तूरी विधानसभा तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन शामिल होंगे।कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में माननीय श्री राजेश सूर्यवंशी (अध्यक्ष, जिला पंचायत), माननीय श्रीमती सतकली बावरे (सदस्य, जिला पंचायत), माननीय श्री पृथ्वीपाल राय (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), डॉ. सरिता भारद्वाज (भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी), माननीय श्री धरम भार्गव जी (जिला सदस्य) की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि के आगमन एवं स्वागत से होगा, जिसके पश्चात पंथी नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।इस अवसर पर परम पूज्य गुरु अमरदास बाबा, वीर, महान, राजगुरु गुरु बालकदास बाबा जी के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।आयोजन में मंडल अध्यक्ष श्री विवेक त्रिपाठी (मस्तूरी), श्री रंजीत सिंह ठाकुर (मल्हार), श्रीमती सीमा साहू (लोहर्सी), श्री वीरेंद्र पटेल (जयरामनगर), श्री रवि बरगाह (देवरीखुर्द), श्री दीपक शर्मा (सिपट) सहित मस्तूरी विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस