कंगारू इलेवन स्टार सरसेनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल संपन्न

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी/ कंगारू इलेवन स्टार सरसेनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल संपन्न, बेलटुकरी बनी विजेता
कंगारू इलेवन स्टार सरसेनी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबला बेलटुकरी बनाम सरसेनी के बीच खेला गया, जिसमें बेलटुकरी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलटुकरी टीम ने 10 ओवर में 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरसेनी टीम 106 रन पर ही सिमट गई, जिससे बेलटुकरी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान सरसेनी तथा तृतीय स्थान सरवानी टीम ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए कुटेला बनाम सरवानी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें सरवानी टीम ने बाजी मारते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम बेलटुकरी को जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे की ओर से ₹10,000 नगद राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सरसेनी टीम को पंचायत द्वारा ₹5,000 नगद राशि एवं शील्ड, तथा तृतीय स्थान पर रही सरवानी टीम को ₹3,000 नगद राशि एवं शील्ड प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारा, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच नारायण सोलडे, उपसरपंच राधेश्याम निषाद, कमलेश कुम्हार, विश्वनाथ निराला, जितेंद्र थवाईत, रामायण भानु, सेवाराम निषाद, अशोक, प्रभु, किरण, दिलीप, आकाश बर्मन, प्रभुराज, मदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

Related Posts

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार | नगर पंचायत मल्हार के विकास कार्यों को गति देने एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से नगर पंचायत…

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति