बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम का भव्य समापन

विमल कांत

Hindtimes news मल्हार। बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना रहा।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय दिलीप लहरिया जी, विधायक मस्तूरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दामोदर कांत, सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर तथा ज्वाला प्रसाद बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी मौजूद रहे। साथ ही शुभदा सेवा संस्था मल्हार के अध्यक्ष शिव प्रताप साव, सचिव अवधेश नापित, विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव, बालमुकुंद वैष्णव, डॉ. राजकुमार खूंटे एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएसएस जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाजसेवा से जोड़ते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीत, जस गीत, कर्मा गीत, सामाजिक संदेश से परिपूर्ण नाटक एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Related Posts

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना को मिली नई कमान, कमला पुसाम ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 पचपेड़ी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत थाना पचपेड़ी में नई…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति