राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय दिवस पर बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes News अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से सम्बंधित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई तक्षशिला उ मा वि जोंधरा द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर ग्राम में बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जल संरक्षण विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में जनपद सदस्य मस्तूरी ज्वाला बांजरे उपस्थित रहे। उन्होंने जल के महत्व, जल संरक्षण के उपायों तथा भविष्य में जल संकट से बचने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुनेश्वर मिश्रा (पार्षद एवं पूर्व NSS स्वयंसेवक) ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, अनुशासन, सेवा भावना एवं स्वयंसेवकों की सामाजिक भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

शिविर के दौरान जिला संघटक कांति अंचल द्वारा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में संचालित सभी गतिविधियों, अनुशासन, समय-सारिणी तथा NSS के नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त गणेश साहू (उपाध्यक्ष), (स्काउट गाइड सदस्य एवं गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, पी.एम. श्री सेजेस विद्यालय कसडोल) ने गौ सेवा, सामाजिक दायित्व एवं NSS के अनुशासन पर स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बौद्धिक परिचर्चा से स्वयंसेवकों में सेवा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संचार हुआ।
शिक्षकगण:पुनेश कुमार पटेल (प्राचार्य), पूरन सिंह ठाकुर (कार्यक्रम अधिकारी), राजेश कुमार यादव, बलराम दिनकर, हेतराम पटेल, देव पटेल, मोतीराम कश्यप, वीरेंद्र साहू, चन्द्रकला पटेल, सीमा साहू, प्रीतम पटेल NSS स्वयंसेवक विद्यार्थी:
कुंती,  चंचल,चांदनी , गीतांजलि, शिवकुमार, साहिल कुमार,  मुस्कान
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस