अगस्त 4, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक में चयनित होने पर क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहित करते जिला पंचायत सदस्य – दामोदर कांत

0
Picsart_25-12-10_16-19-25-827.jpg

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तुरी।  जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने हाल ही में चयनित हुए छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा साथियों का यह चयन न केवल उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र की गौरवपूर्ण उपलब्धि भी है। दामोदर कांत ने प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, सम्पर्णता व लगातार मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने चयनित आरक्षकों को आगे भी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व क्षेत्रीय युवाओं ने चयनित उम्मीदवारों को पुष्पमालाओं से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
चयनित उम्मीदवारों के नाम : –
1. सुनील कुमार ( खोरसी ) 2. भुवन प्रकाश सोनी (खोरसी )
3. अक्षय कुमार केवर्त ( पाली ) 4. नवीन कुमार केवर्त ( पाली )
5. साजन कुमार ( मुड़पार ) 6.प्रमोद कुमार मधुकर ( सरगवा )
7.राम भगत दिवाकर ( टिकारी )

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *