पचपेड़ी प्रेस क्लब के गठन में क्षेत्रीय पत्रकारों ने लगाई आपत्ति, सहायक रजिस्ट्रार ने जारी की नोटीस..

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। पचपेड़ी में प्रेस क्लब के गठन को लेकर लगातार विवाद बढ़ती जा रही है पचपेड़ी तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने पचपेड़ी में प्रेस क्लब के गठन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी आपत्ति में उल्लेख किया है कि पचपेड़ी में जिस तरह क्षेत्र के पत्रकारों को गुमराह कर और बिना सलाह के कुछ तथाकथित पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब पचपेड़ी के नाम से पंजीयन कराने आवेदन किया, जिस पर उन्होंने प्रेस क्लब पचपेड़ी के पंजीयन को निरस्त एवं उसमें रोक लगने की शिकायत सहायक संचालक   फार्म्स एवं संस्थाऐ बिलासपुर संभाग से की है । जिससे संज्ञान में लेते हुए सहायक संचालक ज्ञान प्रकाश साहू  फार्म्स एवं संस्थाऐ बिलासपुर संभाग ने प्रेस क्लब पचपेड़ी अध्यक्ष/ सचिव के नाम पर नोटिस जारी करते हुए क्षेत्रीय पत्रकारों के शिकायत पर बिंन्दुवार प्रमाणीत स्पष्टीकरण 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने सुनिश्चित किया है।
मस्तूरी प्रेस क्लब ने भी कुछ दिन पूर्व किया था शिकायत…
प्रेस क्लब पचपेड़ी के गठन पर मस्तूरी प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी सहायक संचालक बिलासपुर एवं जिला कलेक्टर से पांच बिंदु में
शिकायत किया था,और पहले ही अवगत कराया है की
प्रेस क्लब मस्तुरी का पंजीयन आपके विभाग के द्वारा किया गया है लेकिन एक ही क्षेत्र स्थान पर दो प्रेस क्लब का पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन को अस्वीकर करना था, लेकिन सदस्यों के द्वारा आपको गुमराह कर पंजीयन कराना त्रुटीपूर्ण एवं अक्क्षमता की बात है।साथ ही एक ही स्थान पर एक प्रेस क्लब मस्तुरी पंजीकृत होते हुऐ भी दूसरे प्रेस क्लब पचपेड़ी का पंजीयन एक ही स्थान पर क्यों किया गया अवगत कराने व एक प्रेस क्लब मस्तूरी के पंजीयन पश्चात् दूसरा प्रेस क्लब पचपेड़ी का पंजीयन करवाया जाना क्या औचित्य को दर्शाता है, फर्जी लोगो के द्वारा फर्जी आई डी कार्ड दिखाकर लोगों एवं आपके कार्यालय को गुमराह करने का कार्य करने जैसे मामलों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रेस क्लब मस्तूरी और पचपेड़ी तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने थाने में भी किया शिकायत..

प्रेस क्लब पचपेड़ी के नाम पर कुछ तथाकथित पत्रकार खबरों, विज्ञापन,एवं कार्यक्रम आयोजित करने के नाम पर जनप्रतिनिधि और लोगों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर प्रेस क्लब मस्तूरी और पचपेड़ी तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने संयुक्त रूप से पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है,और शिकायत में थाना प्रभारी को अवगत कराया गया है कि जब तक सहायक संचालक फार्म्स एवं संस्थाएं के द्वारा पूर्ण रूप से प्रेस का पचपेड़ी को सहमति नहीं दे देता तब तक के कोई भी प्रकार की प्रेस क्लब पचपेड़ी के नाम से खबरें, विज्ञापन,व कार्यक्रम आयोजित करने वाले के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुल कर दिया समर्थन…

पचपेड़ी तहसील क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पचपेड़ी प्रेस क्लब के गठन पर अपना आपत्ति दर्ज करते हुए खुलकर सहमति देते हुए जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों ने भी खुलकर अपना विरोध जताया है,और कहा की पचपेड़ी प्रेस क्लब के गठन पर कुछ ऐसे भी लोगों को संगठन में सदस्यता दिया गया है, जिनके ऊपर जनप्रतिनिधियों से पत्रकारिता के भय दिखाकर अवैध वसूली, चोरी,का शिकायत कई बार संबंधित थाने में दर्ज कराई जा चुकी है, उन्होंने एक स्वर में कहा है कि ऐसे लोगों को प्रेस क्लब जैसे सम्मानित संस्था में सदस्य के रूप में स्थान देना मतलब कहीं ना कहीं अवैध वसूली व पत्रकारिता का भय  दिखाकर लोगों एवं जनप्रतिनिधियों में दबाव बनाने का साजिस बताया गया, और इस संबंध जनप्रतिनिधियों ने  खुलकर जिला कलेक्टर एवं सहायक संचालक को लिखित में पचपेड़ी प्रेस क्लब के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस