मस्तूरी में रावत नृत्य महोत्सव आज, यदुवंशीयों की टोली करेंगे शिरकत।

विमल कांत

Hindtimes news 24×7 मस्तूरी। प्रतिवर्षानुसार रावत नृत्य महोत्सव समिति एवं यादव समाज मस्तूरी द्वारा रावत नृत्य महोत्सव का आयोजन कल 14 नवंबर को संध्या 6 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान मस्तूरी में किया गया है। महोत्सव के मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता डॉ.सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री शिवप्रताप साव पूर्व पार्षद, श्रीमती अरुणा सूर्या सभापति जिला पंचायत, श्रीमती सतकली बावरे सदस्य जिला पंचायत, दामोदर कांत सदस्य जिला पंचायत, विनोद सिंह ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरस्वती बिंझवार अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, नीतेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, देवेंद्र कृष्णन जनपद सदस्य मस्तूरी, श्रीमती सुनीता सारथी सरपंच मस्तूरी, विवेक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भाजपा, किशोर राठौर अध्यक्ष व्यापारी संघ मस्तूरी, गजानंद राठौर विधायक प्रतिनिधि, नीरज यादव जिला युवा भाजपा नेता बिलासपुर शामिल होंगे। रावत नृत्य महोत्सव समिति के संयोजक दिलीप यादव, अध्यक्ष कन्हैया यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार रावत नृत्य महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए समिति के सदस्यगण जोरशोर से जुटे हुए है और भाग लेने वाली समस्त टीमों के लिए आकर्षण पुरस्कार के साथ उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने जिला भर के समस्त यादव बंधुओं सहित क्षेत्र वासियों को इस रावत नृत्य महोत्सव में शामिल होने आमंत्रित किए हैं।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस