नवधा रामायण सुनने के साथ साथ इसमें बताई बातों को आत्मसात करने की जरूरत-  चंद्र प्रकाश सूर्या

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindimes news 24×7 मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या ने धनतेरस व दीपावली की क्षेत्रवासियों को दी बधाई
बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मनवा, चिसदा, कोकड़ी, आमगांव, बेलपान, भटचौरा आदि ग्राम पंचायत में चल रहे अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे ऐसे धार्मिक आयोजन में आने का अवसर प्राप्त हुआ। रामायण को सुनने से जहां मन को शांति मिलती है। वही हमको यह सत्य मार्ग पर चलने की सीख देती है। नवधा रामायण सुनने के साथ साथ इसमें बताई बातों को आत्मसात करने की जरूरत है। रामायण एक पवित्र ग्रंथ व महाकाव्य है

नवधा रामायण सुनने के साथ यदि मानव इसमें बताई गई बातों को ग्रहण करें तो उसे बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है। रामायण हमें सदाचार तथा अच्छे आचरण करने के लिए प्रेरित करती है। श्री सूर्या ने कहा कि समय समय पर ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। इससे मानव को सत्य के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। बहुत ही सही समय पर आपके द्वारा नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि, दशहरा के बाद अब भगवान राम, माता सीता के 14 वर्ष बाद वापस अपने राज्य अयोध्या लौटने का समय दीपावली आ गया है। मैं एक बार फिर से सभी आयोजन कर्ताओं को इस आयोजन के साथ साथ दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि खिलावन पटेल जनपद पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र नायक, केदार साहू, पीताम्बर पटेल, बलिस्टर पटेल राकेश पटेल,सरपंच सुरेश पटेल, बेलपान सरपंच मानू राम यादव , दिनेश तिवारी आनंद पटेल पूर्व जनपद सदस्य रामकुमार पटेल, खेमराज जगत,माखन मरावी, सुरेश बंजारे बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे ।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस