छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा जबर बैठक का आयोजन गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाने की बनी रणनीति

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति, भाषा, रोजगार और हक-अधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त बैनर तले आज चकरभाठा में जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण एवं जबर बैठक आयोजित की गई।बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, गांव-गांव तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना और आम जनता के बीच छत्तीसगढ़िया विचारधारा को फैलाना रहा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आने वाले महीनों में “गांव-गांव सदस्यता अभियान” चलाया जाएगा, ताकि हर घर में संगठन की पहुंच बने और प्रदेशभर में छत्तीसगढ़िया चेतना को मजबूती मिले।बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है छत्तीसगढ़ के युवाओं, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और मातृशक्ति को एकजुट कर छत्तीसगढ़ माटी के हक के लिए लड़ाई को और सशक्त बनाया जाए। इस सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव-गांव में बैठकें, चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लोगों को छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, रोजगार और संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन दोनों ही स्तर पर संयुक्त रूप से जनहित के मुद्दों को उठाएगा और प्रशासनिक उदासीनता या अन्याय के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी की जाएगी। आने वाले समय में बेरोजगारी, स्थानीय युवाओं के रोजगार अधिकार, शिक्षा में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने और प्रदेश की संस्कृति की रक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाने की भी घोषणा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आज जरूरत है कि हर छत्तीसगढ़िया अपने असली हक के लिए खड़ा हो, क्योंकि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक छत्तीसगढ़ के संसाधनों का सही लाभ हमारे लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा। संगठन ने संकल्प लिया कि आने वाले महीनों में जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना से जिला संयोजक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, युवा मोर्चा एवं  पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से जिला अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार प्रमुख, और अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक का संचालन संयुक्त रूप से दोनों संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा किया गया तथा अंत में सभी ने एक स्वर में कहा —
“छत्तीसगढ़ के हक-अधिकार बर लड़बो, अपन माटी के मान बर बढ़बो।” छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस