फर्जी आहरण का खेल! सचिव पर गंभीर आरोप – लाखों की राशि हजम, काम कागजों में पूरा..

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news रायगढ़। जिले के घरघोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे-गुमड़ा में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल सामने आया है। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लाखों रुपये की सरकारी राशि फर्जी आहरण कर गबन कर ली गई, जबकि अधिकांश कार्य धरातल पर एक इंच भी पूरे नहीं हुए हैं।ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में 15वें वित्त आयोग की मूलभूत सुविधाओं, बोर निर्माण व मरम्मत, स्कूल बाउंड्रीवाल, उप स्वास्थ्य केंद्र मरम्मत और नाली निर्माण जैसे कई कार्यों के नाम पर राशि आहरित की गई। पर हकीकत में इन योजनाओं का कोई नामोनिशान नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि सचिव ने कागजों में काम दिखाकर रकम निकाल ली, और सरपंच के साथ मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जांच की मांग पर भी पंचायत स्तर से कोई जवाब नहीं मिला, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सचिव ने रिकॉर्ड में फर्जी हस्ताक्षर और माप पुस्तिका (MB) के जरिए भुगतान प्रक्रिया पूरी की, जबकि कार्यस्थल पर न तो निर्माण सामग्री पहुँची, न ही कोई ठेकेदार काम पर दिखा। गांव के लोग पूछ रहे हैं – “जब काम हुआ ही नहीं, तो पैसा कहां गया?”
ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) घरघोड़ा से करते हुए आहरित राशि की जांच और सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस घोटाले से न केवल पंचायत की साख पर बट्टा लगा है, बल्कि यह सवाल भी उठ गया है कि ग्राम स्तर पर शासन की योजनाएं आखिर किसके जेब में जा रही हैं RTI को खिलौना समझने वाले सचिव पर होंगी कार्यवाही??.

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस