खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फोर लेन में 2 घंटे तक हुआ चक्का जाम

विमल कांत

Hindtimes news मस्तूरी। पीडब्ल्यूडी विभाग के खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब कई जगह देखने को मिल रहा है। जिले के बिलासपुर नेशनल हाईवे 200 पर मनिकपुर, धुमा , के ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, क्योंकि सड़क की बदहाली के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में गड्ढे हो गए हैं जिससे वाहन खराब हो रहे हैं और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन को कई बार सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चक्काजाम करने पर मजबूर हो गए।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आज से ही सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लाक में भी अधिकतर पीडब्ल्यूडी की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है,ग्रामीण सड़क की बदहाली के कारण परेशान हैं। जिले में लगातार चक्का जाम जैसी स्थिति आए दिन होती ही जा रही है जिससे यह तो साफ है कि ग्रामीण सड़क के सुविधाओं की मांग को लेकर काफी आक्रोशित हैं और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के बजाय सिर्फ ग्रामीणों को आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।बता दें की बिलासपुर जिले के बिल्हा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकपुर से धूमा तक 6 किलो मीटर की रोड निर्माण के लिए शासन द्वारा 7 करोड़ 49 लाख रुपए  स्वीकृत किया जा चुका है, फिर भी आज तक यह सड़क नहीं बन पाया है।आज के इस चक्का जाम करने वालो में मानिकपुर सरपंच सुनीता केवट, जनपद सभापति बिल्हा रामदेवी मौर्य, घुमा सरपंच पूजा पटेल के संयुक्त नेतृत्व में दोनों गांव के ग्रामीण बा जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ो लोग जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर समय 10 से 12 बजे तक  दर्रीघाट फोर लेन में ग्रामीणों द्वारा रोड में बैठकर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम किया गया है।इस चक्काजाम में करीब रोड के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग चुका था, गुस्साए ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेश को छोड़कर किसी भी वहां को आने जाने नहीं दिया जा रहा था।
मौके पर बिलासपुर तहसीलदार प्रकाश साहू एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ आदित्य गोरवर द्वारा रोड का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों को समझाइश दिया गया कि आज दिनांक से ही रोड में गिट्टी,बजरी आदि डाला जाकर मरम्मत कार्य शुरू किए जाने की आश्वाशन दिया गया। जिस पर ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि  माह दिसंबर तक रोड नहीं बनाया जाता है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा कहते हुए समय 12बजे चक्काजाम समाप्त किया गया है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस