पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने श्रद्धा से नत होकर याद किया अपने गुरुजनों को

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य श्री एम के श्रीवास्तव के द्वारा डॉक्टर राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। तत्पश्चात नवीं केछात्र नित्य गोपाल तथा ग्यारहवीं के छात्र रोहन के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर भाषण प्रस्तुत किया गया ।

इसके बाद कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य श्री पी सी झा ने कहा कि हमारे सर्वप्रथम गुरु माता-पिता होते हैं उसके पश्चात एक विद्यार्थी जीवन को संवारने ,पुष्पित व पलवित करने का कार्य गुरुओं के द्वारा ही किया जाता है अतः प्रत्येक बच्चों का यह कर्तव्य है कि वे अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखें और ज्ञानार्जन में लगा रहे। इस अवसर पर प्राचार्य एम के श्रीवास्तव ने कहा की शिक्षक दिवस भारत के महान दार्शनिक पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है जिसका जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं, उन्होंने पौराणिक आख्यानों से कृष्ण- सुदामा ,अंगद – तथा रावण का पुत्र अक्षय कुमार द्वारा एक साथ शिक्षा ग्रहण करने को तत्कालीन समय में शिक्षा में समानता को दर्शित करने वाला बताया। उन्होंने कहा की शिक्षक ना केवल सिखाता है अपितु बच्चों में आत्मविश्वास,उच्च मनोबल तथा उच्च नैतिक शक्ति का विकास भी करता है ताकि भावी जीवन को सामंजस्य पूर्ण तथा जीवन जीने योग्य बनाया जा सके। धन्यवाद ज्ञापन 12वीं के छात्र दीपेश के द्वारा दिया गया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस