स्व. प्रताप बर्मन  के मिट्टी कार्यक्रम मुलमुला में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ,शोक संतप्त परिवार को 1 लाख की त्वरित अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की।

Hindtimes news जांजगीर-चांपा //पामगढ़।  ग्राम मुलमुला निवासी स्व. प्रताप बर्मन  के मिट्टी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवारजनों से भेंट की एवं गहरी संवेदना प्रकट की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  के निर्देशानुसार, मंत्री साहेब ने परिजनों को राज्य सरकार एवं रेलवे विभाग की ओर से दी जाने वाली ₹26.50 लाख की मुआवजा राशि, दिवंगत की पत्नी को आउटसोर्स में नौकरी एवं बच्चे की निःशुल्क शिक्षा संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से शोक संतप्त परिवार को ₹1 लाख की त्वरित अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब  ने कहा कि –प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का दुःख हमारा दुःख है। इस कठिन समय में सरकार और हम सब परिवार के साथ खड़े हैं। ज्ञात हो कि ग्राम मुलमुला निवासी प्रताप बर्मन  की कुछ दिन पूर्व बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन की सफाई के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
आज उनके अंतिम संस्कार एवं मिट्टी कार्यक्रम में मंत्री जी के साथ स्थानीय विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े राजेश्वर बघेल जिला अध्यक्ष सतनाम सेना जांजगीर चांपा एडवोकेट जितेंद्र बंजारा  , प्रमोद नवरंग ,सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र लहरे, मनोज रात्रे, नीरज खूंटे, सोमनाथ टंडन , प्रदीप बनर्जी, विभीषण पात्रे , डमरू मनहर, कृष्णा रात्रे सुखराम मधुकर सन्नी यादव , धनजीत सिंह , सहित  बड़ी संख्या में समाज के लोग सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन ग्राम के सरपंच अमितेंद्र सिंह  उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। अंत में मंत्री जी ने परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस