शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Hindtimes news मस्तूरी/अटल बिहारी बाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर से संबंद्ध शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में छत्तीसगढ़ शासन के पहल पर जिला प्रशासन बिलासपुर और जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र बिलासपुर के सहयोग से एक प्लेसमेंट कैम्प गुजरात के दाहेज स्थित योकोहामा टायर द्वारा केवल छात्राओं के लिए आयोजित किया था। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। साक्षात्कार के बाद महाविद्यालय की 24 छात्राओं का कैम्पस सेलेक्शन हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती दुर्गा बाजपेयी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मंजू पाण्डेय, कंपनी के सीनियर मैनेजर (ह्यूमन रिर्सोस)  के श्री संजय पड्या, जिला रोजगार कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर श्री पी.एस. तिग्गा प्लेसमेंट कैम्प की संयोजक डॉ. सुजाता सैमुअल, सदस्य लेफ्टिनेंट नीता जौहर, श्रीमती कांति अंचल, एवं अतिथि प्राध्यापक एवं कार्य सहयोग हेतु महाविद्यालय के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.के.सिंह ने किया। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में बहुत उत्साह था, तथा महाविद्यालय की प्राचार्य ने आश्वाशन दिया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी आयोजित किये जाएंगें।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस