दो मोटर साईकिल में आपस में टकराया एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल मृतक के परिजनों ने किया चक्काजाम

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news वेद परसदा। मस्तुरी थाना क्षेत्र के वेद परसदा में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई  वही दूसरी बाइक में सवार गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है वहीं मौके पर पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है ।  मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेदपरसदा बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम लगभग 7: 30 बजे के आसपास दो बाईकों में आमने सामने
भिड़ंत हो गई जिसमें टिकारी की ओर जा रही डीलक्स बाइक क्र. CG 10 AM 7000 में सवार सरगवां निवासी  बंशीधर मधुकर पिता रामखेलावन मधुकर उम्र 34 वर्ष वेद परसदा से मस्तूरी की ओर आ रही होंडा साइन बाइक क्र. CG 11 BY 8393 परसदा निवासी योगेन्द्र (राजा) मानिकपुरी अपने दोस्त शिवम् मानिकपुरी  के साथ मस्तूरी की ओर आ रहा था तभी परसदा के बस स्टैंड से दो सौ मिटर दुरी पर सामने दोनों बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें डीलक्स बाइक में सवार बंशीधर की मौके पर ही मौत हो गई वही राजा मानिकपुरी को भी सिर व चेहरे में गंभीर चोटे आई है जिसे मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल बिलासपुर रिफर कर दिया गया है वहीं पीछे बैठे युवक शिवम् को हल्की चोटें आई है वही घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां मु्वावजा की मांगों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के सामने रात आठ बजे से मस्तूरी पामगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, जिन्हें पुलिस समझाने की कोशिश में जुटी रही। 2 घंटे चक्का जाम करने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लालचंद मोहल्ले,व थाना प्रभारी हरीश टांडेकर और मस्तूरी तहसीलदार जयंती देवांगन ने पहुंचकर लोगों को समझाइश देते हुए मृतक के परिजनों को 25000 की मुआवजा राशि दी तब जाकर रात दस बजे चक्का जाम समाप्त किया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस