तायक्वांडो में  कुमारी प्रतिष्ठा गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक:- जांजगीर चांपा जिले का नाम किया रोशन,रायपुर में हुआ आयोजन

राकेश कुमार साहू की रिपोर्ट

Hindtimes news छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता तायक्वाडो महिला जूनियर 58 किलोग्राम में जांजगीर चांपा जिले की निवासी कु. प्रतिष्ठा गोस्वामी ने दो प्रतिभागियों को नाक आउट कर जीता स्वर्ण पदक।

मिलीं जानकारी अनुसार, रायपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता  तायक्वाडो खेल का आयोजन किया गया था। जिसमे कुमारी प्रतिष्ठा गोस्वामी द्वारा 58 किलोग्राम जूनियर महिला वर्ग में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुकमा एवं भिलाई रीजन की प्रतियोगी को नॉक ऑउट करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस स्वर्ण पदक से उनका चयन आगामी केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। गौरतलब है की इसके पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अद्भुत प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। वही हाल में हुए राष्ट्रीय taikwondo चैंपियनशिप उज्जैन में आयोजित थी,जिसमे 58 किलोग्राम जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया  था। बालिका द्वारा अपनी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के गौरव को बढ़ाया है। कु. प्रतिष्ठा गोस्वामी ने अपने माता पिता और गुरुजनों को इसका श्रेया दिया है। उन्होंने कहा कि हमेशा से खेल के प्रति माता पिता ने उत्साह बढ़ाया। बतादे की माता वर्षा गोस्वामी राजस्व विभाग की आर आई चांपा में पदस्थ है वे भी इंटरनेशनल प्लेयर रह चुकी है कई सारे पदक अपने नाम किया है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस