पूर्व राज्यपाल रमेश बैस का हुआ नागरिक अभिनंदन साथ ही वार्षिक उत्सव मां डिडिनेश्वरी मॉडल कान्वेंट स्कूल मल्हार में कार्यक्रम हुआ संपन्न

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार -मां डिडिनेश्वरी मॉडल स्कूल एवं टाइम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल मल्हार के प्रांगण में आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के शिल्पकार पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व राज्यपाल (महाराष्ट्र एवं झारखंड) श्री रमेश बैस का नागरिक अभिनंदन प्रांगण में उपस्थित हजारों लोगों के बीच में किया गया मां डिड़िनेश्वरी मॉडल स्कूल के संचालक भागबली धृतलहरें ने श्री रमेश बैस को अभिनंदन पत्र शाल। श्रीफल के साथ मां डिड़िनेश्वरी देवी का छायाचित्र भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया और पूरा परिसर तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा  कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने किया वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर ज्योतिष कश्यप एवं  पूर्व सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर राजेश्वर भार्गव मंचस्थ थे। शालेय छात्राओं ने अरपा पैरी के धार महानदी है अपार (राजकीय गीत छत्तीसगढ़) की प्रस्तुति से भाव विभोर कर दिया उसके पश्चात एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जन समुदाय का खूब मनोरंजन किया इस मंच से प्रत्येक जाति समाज के प्रमुखों का सम्मान होना एक खास बात रही जिसे स्वयं श्री रमेश बैस जी ने अपने हाथों से किया उन्होंने ब्राह्मण समाज से वरिष्ठ पंडित अजय तिवारी लोहर्सी पंडित ओमप्रकाश पांडे एवं पंडित दिलीप पांडे मल्हार अग्रहरि समाज से शेषनारायण गुप्ता अघरिया पटेल समाज से कुशल पटेल अध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज यादव समाज से मन्नू यादव नंदकुमार यादव ठाकुर क्षत्रिय समाज से शिवकुमार सिंह नंदकुमार सिंह कलार समाज से सत्येंद्र जायसवाल पनिका समाज से साहेब दास मानिकपुरी लतेल दास महंत साहू समाज से अशोक साहू कुम्हार समाज से मिट्ठू लाल प्रजापति नाई समाज से ओमप्रकाश श्रीवास नायक समाज से गोकुल नायक गोड समाज से रमेश कुमार राज पटेल समाज से महेंद्र पटेल धोबी समाज से विधि राम रजक एवं काशीराम रजक केवट समाज से जयपाल केवट कोष्टा समाज से मोहित कुमार देवांगन तेली समाज से कांति गोलू साहू कुर्मी समाज से राजकुमार वर्मा अनुसूचित जाति समाज से राज महंत जेपी कोसले राजमहंन राजेश्वर भार्गव देशराम खाण्डे चंद्र प्रकाश कुर्रे राजेंद्र घृतलहरे एवं सुरेंद्र मधुकर शामिल थे इन्हें शाल श्रीफल के साथ सम्मान पत्र प्रदान किया गया। सभा को अतिथियों ने संबोधित करते हुए अत्यंत ही प्रसन्नता व्यक्त की कार्यक्रम का संचालन रायपुर से आई प्रिथा शुक्ला ने एवं आभार व्यक्त प्राचार्य शुभम शर्मा ने किया ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य वसुधा जायसवाल एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस