NTPC सीपत की सौगात: कौड़िया और रलिया में 80 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news सीपत: राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) सीपत ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आसपास के गांवों में विकास कार्यों को गति दी है। इसी क्रम में एनटीपीसी सीपत की ओर से ग्राम पंचायत कौड़िया और ग्राम पंचायत रलिया में कुल 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इन कार्यों में ग्राम पंचायत कौड़िया में बाउंड्री वॉल का निर्माण और ग्राम पंचायत रलिया में सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण शामिल है।कौड़िया और रलिया में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अरुना चंद्र प्रकाश सूर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इनके साथ ही जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, एनटीपीसी अधिकारी पांडे जी, शैलेश चौहान जी,जनपद सदस्य भास्कर पटेल, जनपद सदस्य उषा देवी केवट, मंडल सीपत के महामंत्री अभिलेश  यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वर पटेल और कौड़िया के सरपंच  धनेश्वर साहू जी , बसंत पांडे, रलिया सरपंच रेखा बाई सांडे, शैलेन्द्र सांडे, नरोत्तम चंद्राकर, अश्वनी पटेल उपसरपंच, गोवर्धन यादव कमलेश साहू यदु राम साहू,लाकेश पटेल,आनंद सिदार,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि एनटीपीसी सीपत द्वारा गांवों में कराए जा रहे विकास कार्य सराहनीय हैं और इससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि  सीसी सड़क निर्माण से रलिया गांव में आवागमन सुगम होगा। जिला पंचायत सदस्य अरुना चंद्र प्रकाश सूर्या ने भी एनटीपीसी के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ में एनटीपीसी के अधिकारियों से  कहा कि वह जनता की अपेक्षा और आकांक्षाओं का भी ध्यान रखते हुए सी एस आर मद से जितना हो सके गांव के विकास के लिए पहल करते रहें
ग्रामीणों ने भी एनटीपीसी सीपत के इस पहल पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि इन विकास कार्यों से उनके गांवों में प्रगति और खुशहाली आएगी।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस