होली पर कानून व्यवस्था चाक-चौबंद करने एडिशनल एसपी ने लिया जायजा , महमंद, लालखदान में शांति व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

बिलासपुर  होली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत महमंद एवं लालखदान जीत मेडिकल के सामने में बैठक कर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों से सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इस दौरान थाना प्रभारी तोरवा अभय सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्य, ग्राम सरपंच और उप सरपंच मनोज सिंह ठाकुर,ओम सूर्या समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जनता से लिया फीडबैक, कहा किसी अपराधी को नहीं छोड़ेंगे

बैठक में एडिशनल एसपी ने स्थानीय नागरिकों से पुलिसिंग पर उनकी राय जानी और पूछा कि कानून व्यवस्था में क्या सुधार की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और किसी भी प्रकार के अपराध या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं दो महीने बाद फिर आऊंगा और देखूंगा कि कितनी बेहतरी आई है।”

गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

बैठक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि होली के दौरान शरारती तत्वों पर सख्त नजर रखी जाएगी और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। वहीं सूर्या ने सुझाव दिया कि कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए।

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता

होली के दौरान किसी भी अवैध गतिविधि, हुड़दंग या नशे में गाड़ी चलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस टीमों को संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी राय दी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के सुझाव दिए। एडिशनल एसपी ने सभी से अपील की कि होली का त्योहार शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और कानून का पालन करें।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई