तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, लगी आग: टक्कर से धमधा के दो युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर, कार पूरी तरह से जली

आशीष  ताम्रकार जिला ब्यूरो
Hindtimes news धमधा/ दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और वो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
मामला दुर्ग और धमधा रोड का है। एक कार CG 07 BK 7387 में चार लोग दुर्ग से धमधा  से   दुर्ग की ओर जा रहे थे। जैसे ही रात 11 बजे के करीब ग्राम मेडेसरा के पास बने पावर ग्रिड के पास कार पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

कार काफी रफ्तार में थी और जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें आग लग गई। कार टकराने से कार चालक अमित ताम्रकार पिता महेंद्र ताम्रकार (30 साल) निवासी वार्ड 12 तमेरपारा दुर्ग और उसके बगल से बैठे उसके साथी आदित्य कसेर पिता अशोक कसेर  जो की  जो की नगर पंचायत  उपाध्यक्ष के पूत्र ।   जिसकी। आयु (33 साल) निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 को फोन करके सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों लोगों को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी अनीश और सुधांशु को गंभीर हालत के चलते भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पेड़ जलकर हुआ राख कार में आग इतनी भीषण लगी थी कि उससे कार तो पूरी तरह से जल ही गई साथ ही पूरा का पूरा पेड़ भी जलकर राख हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को फोन करके सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस