D.A.V. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा वेद मस्तूरी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7मस्तूरी परसदा/28 दिसंबर 2024 को डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा वेद मस्तूरी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़ (60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर), 4×50 मीटर रिले रेस, 4×100 मीटर रिले रेस, 4×200 मीटर रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और तवा फेंक जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर इन खेलों में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।  इस आयोजन के दौरान देश के राजकीय शोक दिवस का ध्यान रखते हुए प्रतियोगिता को शालीनता एवं गरिमामय तरीके से संपन्न किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व को बढ़ावा दिया। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई