नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ,वैदिक मंत्रों के साथ गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमिपूजन

आशीष ताम्रकार दुर्ग जिला ब्यूरो

Hindtimes news रायपुर 14 दिसंबर 2024। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिव्दार के मार्गदर्शन में धर्मधाम धमधा आयोजित 09 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमिपूजन विधिविधान से सम्पन्न हुआ। वैदिनक मंत्रों से धरती माता की पूजा अर्चना की गई एवं यज्ञ का ध्वज से लेकर आयोजन स्थल की सीमा पर पदयात्रा की गई।

पंचगव्य चढ़ाकर यज्ञशाला एवं पंडाल लगाने के लिए विभिन्न लोगों ने कुदाली चलाई। ऐतिहासिक नगर धमधा में 09 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 21 से 23 दिसंबर तक बस स्टैंड के पास किया गया है। इसके लिए प्रचार-प्रसार कार्य जोरों पर चल रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिव्दार से आए प्रतिनिधियों ने गीत-संगीत के साथ मातृ व गुरू वंदना की प्रस्तुति दी।

गायत्री परिवार से रामअभीष्ट साहू, गिरधारी साहू ने संगीतमय मंत्रोच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने  भूमिपूजन का महत्व बताते हुए कहा कि धरती माता का पूजन ही भूमिपूजन है। किसी कार्य आरंभ करने के पूर्व धरती माता में कुदाल चलाने का अन्य कार्य के लिये उनसे ससम्मान प्रार्थना कर अनुमति लेने की भावना होती है।  भूमिपूजन के माध्यम से वहां रहने वाले सूक्ष्म जीव जन्तु, प्राणियों को सूचना देना कि यहां यज्ञ का आयोजन हो रही है, इसलिये हमें क्षमा करें, उनके निवास में यह कार्य कर रहे हैं, उन्हें असुविधा होगा। कुछ समय के लिये वे स्थान प्रदान करें। उस स्थान वातावरण में पूर्व से मौजूद निकृष्ट संस्कार के उन्मूलन एवं श्रेष्ठ व उच्च संस्कारों को जागृत करना भी इसका उद्देश्य है।इसके बाद मुख्य यजमान नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता राजीव गुप्ता, रमेश पटेल, सुनील ताम्रकार, खोमन पटेल  ने विधिवत पूजन किया।  दीपक जलाकर गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कर पूजा अर्चना की गई। इन मंत्रों के जरिये वातावरण में मौजूद बुरे संस्कार के समाप्त करने एवं उच्चतर संस्कारों को जागृत करने का आह्वान किया गया। मुख्य यजमान सहित श्रद्धालुओं ने धर्मध्वजा लेकर यज्ञ स्थल के आसपास पदयात्रा की, जो गायत्री मंदिर से नया बस स्टैंड होते हुए नगर गेट से वापस आई। इसमें शांतिकुंज हरिव्दार गायत्री परिवार के उपजोन प्रभारी श्री एसपी सिंह, श्री धीरज लाल टांक, श्री रामाधार महिलांग, श्री पुलेखराम सिन्हा का विशेष योगदान रहा। इसमें वीरेंद्र देवांगन, गोविंद पटेल, सुनील गुप्ता, शिवकुमार राठौर, कल्याण सिंह चौहान, ईश्वरी निर्मलकर, उमेश सोनी, सुजीत ताम्रकार, डा केदार साहू, बीरेंद्र सोनी, सजल गुप्ता, शैलेष राजपूत, पुरूषोतम साहू परोड़ा, चंद्रेश यादव, केशव देवांगन, भुवनेश्वर धीवर, रामदेव शर्मा, जयशील ताम्रकार, इन्द्र कुमार ताम्रकार, डॉ. मजूमदार, महेश बया कुटहा उपस्थित थे।
महिला मंडल से सुरेश्वरी देवी गुप्ता, मंजू धीवर, लोकेश्वरी देवांगन, धर्मशीला शर्मा, मनीषा ताम्रकार, कुसुम देवांगन, माया सोनी, ममता दुबे, श्रेया देवांगन उपस्थित रहीं।
इसमें उषा केसरा एवं महिला मंडल मेड़ेसरा, टेक राम सिन्हा,विश्राम देवांगन बोडेगांव, सुरेंद्र सोनी पथरिया,प्रहलाद वर्मा, खैरागढ़ का विशेष सहयोग रहा।
यज्ञ एवं संस्कार में हर कोई होगा शामिल
आयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र देवांगन एवं गोविन्द पटेल ने बताया कि 21 दिसंबर को कलश यात्रा होगी, जिसमें 108 महिलाएं कलश में जल लेकर नगर भ्रमण करेंगी। 22 और 23 दिसंबर को सुबह 8 बजे से यज्ञ होगा, जिसमें मुख्य यजमान के साथ हर कोई आहूति दे सकेगा। इसके अलावा पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, विद्याआरंभ संस्कार, जन्मदिवस संस्कार व दीक्षा संस्कार भी होंगे, जिसके लिए पूर्व से समिति में पंजीयन करना होगा। विनीत
गायत्री परिवार धमधा
धर्मधाम गौरवगाथा समिति धमधा

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस