अगस्त 4, 2026

जिला शिक्षाधिकारी द्वारा धमधा के 45 संकुल प्राचार्यो एवं संकुल समन्वयको की समिक्षा बैठक ली गई।

0
Picsart_24-11-29_22-08-42-218.jpg

आशीष  ताम्रकार जिला ब्यूरो

Hondtimes news जिला शिक्षाधिकारी द्वारा धमधा के 45 संकुल प्राचार्यो एवं संकुल समन्वयको की समिक्षा बैठक ली गई।बी.आर.सी.भवन धमधा मे जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग के द्वारा धमधा विकासखंड के 45 संकुलो के संकुल समन्वयको एवं संकुल प्राचार्यो की समिक्षा बैठक ली गई

और एक निश्चित कार्य योजनानुसार अपार आई. डी. , FLN के उद्देश्यो, परख परीक्षा एवं अर्धवार्षिक परीक्षा मे बेहतर प्रदर्शन दुर्ग जिले का रहे इसके लिए अभिप्रेरित किया गया।आगामी परख परीक्षा के आयोजन पर चर्चा
जिले के एपीसी श्री विवेक शर्मा जी ने आगामी परख परीक्षा के आयोजन के लिए पूर्व तैयारी पर चर्चा की साथ ही FI एवं आबजर्वर के साथ सम्पर्क करके परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। डाईट से आये श्री संदीप दुबे जी एवं मैडम द्वारा इस परीक्षा के लिए पूर्व तैयारियों एवं विद्यालय के शिक्षको के सहयोग के सन्दर्भ में निर्देश दिए गये। बेसलाईन परीक्षा परिणाम एवं तिमाही परीक्षा परिणाम की समिक्षा जिला शिक्षाधिकारी महोदय के द्वारा बेसलाईन परीक्षा परिणाम मे सभी 45 संकुलो के स्कुलवार परीक्षा परिणाम की समिक्षा की गई और शीर्ष पर रहने वाले संकुलो और विद्यालयो की पीठ थपथपाई एवं और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया साथ हि इस परीक्षा मे बेहतर परीणाम न प्राप्त करने वाले विद्यालयों एवं संकुलो में उपचारात्मक शिक्षण के द्वारा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया।
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के प्राचार्यो से एक एक कर तिमाही परीक्षा परिणाम की समिक्षा की गई और अपने अपने स्टाफ के साथ तालमेल बैठाते हुए उन्हे प्रेरित करते हुए और बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। आज की इस बैठक मे जिला शिक्षाधिकारी श्री अरविंद मिश्रा जी, सांख्यिकी अधिकारी श्री अमित घोष जी, ए.पी.सी. विवेक शर्मा जी, ए.बी.ई.ओ.श्रीमती संगीता देवांगन, बेनीराम वर्मा, बी.आर.सी.महावीर वर्मा जी, एवं 45 संकुल समन्वयक एवं संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *