मल्हार महोत्सव के बजट अनुदान में बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री साय की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मल्हार महोत्सव के लिए बजट अनुदान को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की घोषणा श्री तोखन साहू केंद्रीय मंत्री के अनुशंसा पर की गई है। यह घोषणा मल्हार महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के आग्रह पर की गई, जिसके बाद मल्हार और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर मल्हार महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट अनुदान में इस वृद्धि से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिलेगा और कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने इसे क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर हेमंत तिवारी के साथ रामनारायण भारतद्वाज, रामदुलार कौशले (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामायण पाण्डेय, रबी केवट, कृष्णकुमार साहू, राजेश पाटले, बहोरान केवट, चेतन तिवारी और प्रेमप्रकाश तिवारी ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया।बढ़ा हुआ बजट अनुदान क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक साबित होगा।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस