संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण।  

आशीष ताम्रकार/दुर्ग

Hindtimes news दुर्ग/ छत्तीसगढ़ में किसानों का पर्व याने धान खरीदी की शुरूआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था अपग्रेड कर किसानों को सुविधा देने उन्नत तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। सेवा सहकारी समिति मर्यादित करंजा के करंजा भिलाई स्थित उपार्जन केंद्र में उन्होंने तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उपार्जन केंद्र करंजा भिलाई में संभागायुक्त  राठौर एवं कलेक्टर चौधरी ने किसानों की मौजूदगी में निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने टोकन प्राप्त 4 किसानों से 288 क्विंटल धान खरीद कर धान खरीदी की शुरुवात की। सर्वप्रथम किसान श्री भोला साहू ने धान बेचने की कार्यवाही की। संभागायुक्त श्री राठौर एवं कलेक्टर सुश्री चौधरी ने श्रीफल भेंट कर किया किसानों का स्वागत किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत करंजा, समुदा, जिंजरी तथा बासिन 4 ग्राम पंचायत के 10 किसानों ने धान बेचा। इसी प्रकार कोड़िया ग्राम पंचायत में स्थित सहकारी समिति में 15 किसानों के माध्यम से 903.60 क्विंटल धान बेचा गया।
पहले दिन जिले के 88 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुवात की गयी। उक्त केन्द्रों में टोकन प्राप्त 1206 किसानों से 60 हजार क्विंटल धान खरीदी की गयी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। जिले में 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 1,14,651 किसानों से अनुमानित 6,48,484 मे. टन धान का उपार्जन किया जाएगा। विगत वर्ष 1,05,778 किसानों से 5,87,369 मे. टन धान उपार्जन किया गया था। धान खरीदी के लिए लघु व सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन व बड़े किसानों को तीन टोकन की पात्रता है। इसके साथ ही खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू से ही तौल किया जा रहा है। समितियों में किसानों की सुविधा के लिए माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है। साथ ही बैंकों में होने वाली अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए किसानों के बैंक एटीएम की लिमिट को 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार किया गया है। सभी सोसाइटीज में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी दी जा रही है जिससे 10 हजार तक का आहरण किया जा सकता है। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में आयेगी। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को कोई परेशानी, असुविधा ना हो इसका ख्याल रखा गया है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी बैंक के अधिकारी को राज्य शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी की दर से किसानों को भुगतान किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, एसडीएम श्री हरिवंश सिंह मिरी, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, प्रभारी खाद्य नियंत्रक श्री टी.एस. अत्रि, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस