वेद परसदा में हो रहे अवैध खनन पर खनिज विभाग का छापा, गाड़ी लेकर भागे  भू-माफिया…

विमल कांत की रिपोर्ट

मस्तूरी एसडीएम को जनपद सभापति ने बंद कराने सौप था ज्ञापन एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान…

Hindtimes news मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत वेद परसदा में विगत एक हफ्ते से रात दिन बंधवा तलाब में मिट्टी की अवैध खोदाई चल रही थी, मस्तूरी जनपद पंचायत के सभापति दामोदर कांत ने मामले को संज्ञान में लेकर मस्तूरी एस डी एम को ज्ञापन सौंपा और तत्काल अवैध खनन को रोक लगाने व भारी वाहनों के चलने से स्कूली बच्चें सहीत ग्रामीण व नजदीक में गृह निर्माण मंडल के कॉलोनी वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,इन सभी समस्याओं को मस्तूरी एसडीएम को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा था, मस्तूरी एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल खनिज विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया, बुधवार को मौके पर जब खनिज विभाग के अधिकारी अवैध मिट्टी खनन कर रहे जगह पर पहुंचे तो खनन कर रहे भू माफिया गाड़ीयों को लेकर भाग निकले।

जहां अवैध खनन कर गाड़ी निकाल रहे वहां दो-दो स्कूल है संचालित कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना।
भू-माफिया जिस जगह से अवैध खनन कर धड़ल्ले से बड़े-बड़े वाहनों को निकाल रहे हैं वहां पर डीएवी पब्लिक स्कूल एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित होता है लगभग दो हजार की संख्या में छात्र-छात्राएं सहित लोगों का आवागमन उसी रास्ते से होता है, दिन रात वाहनों के चलने से सड़क जर्जर के साथ-साथ धूल से भर गया है ओवरलोड मिट्टी से भारी वाहनों के चलने से धूल की गुब्बारे उड़ाने लगते हैं स्कूली बच्चों के कपड़े खराब के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी प्रभाव पढ़ने लगा था।
मिट्टी सप्लाई करने के लिए वाहनों के लिए सड़क बनाया है जिसमें कॉलोनी का पाइपलाइन हो गया जाम,अब कॉलोनी वासी भी है परेशान।
अवैध खनन कर रहें स्थान से कुछ ही दूर पर गृह निर्माण मंडल कॉलोनी बना हुआ है जहां शासकीय कर्मचारी अधिकारी निवासरत रहते हैं और राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग के 50 से अधिक शासकीय कर्मचारी के परिवार वहां निवासरत रहते हैं उनके उपयोग किए हुए गन्दे पानी जिस नाली से होकर निकलती है उसी नाली को भूमाफियाओं के द्वारा अपने वाहनों के आवागमन करने के लिए सड़क बनाने के नाम पर बंद कर दिया गया है, जिसके कारण पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है और कॉलोनी में गंदे पानी का जामावणा होने लगा है, अब आलम यह है कि कॉलोनी वाशी आए दिन गंदी बदबू और मच्छरों से परेशान हो रहे हैं उनके भी स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी हुई है।

वही मौके पर खनिज अधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे खनिज विभाग स्पेक्टर योगेश वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया की खनन क्षेत्र का लम्बाई एवं चौड़ाई व गहराई नपाई कर पंचनामा तैयार कर खनन करने और कराने वाले के उपर राल्टी फिस जमा कराने एवं पेनाल्टी लगाने की बात कही है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस