युवा कवि उमेश कुमार श्रीवास द्वारा रचित सती सागर महिमा एवं श्री सती चालीसा का विमोचन उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलो से हुआ संपन्न

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news ग्राम खैरा जयरामनगर में स्थित सत्य समर्पण त्याग और प्रेम की मूर्ति माता सती जी पर लिखित पुस्तक (सती सागर महिमा ) एवं सती चालीसा का विमोचन माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के कर कमलों से उनके निवास स्थान रायपुर छत्तीसगढ़ में भव्यता के साथ हुआ।

इस विमोचन मे उपास्थित गणमान्य नागरिको में मुख्यत श्री कौशल महंत कौशल जी, प्रकाशक शुभदा प्रकाशन छत्तीसगढ़, मस्तुरी विधान सभा भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री विजय अंचल जी , पवन श्रीवास,  श्री तुलाराम शर्मा जी, श्री षतीराम पटेल जी , श्री सोनू भार्गव जी , देवेश महंत जी, कुमारी चंचल महंत , कुमारी हर्षिता श्रीवास, कुमारी दर्षिता श्रीवास, सुभाष साहू जी, राकेश श्रीवास जी एवं सती सागर महिमा और श्री सती चालीसा का रचनाकार उमेश कुमार श्रीवास और श्रीमती आशा श्रीवास उपस्थित रहे।सती सागर महिमा प्रेम ज्ञान और भक्ति धारा की ऐसी निर्झरिणी हैं जिसने डुबकी लगाकर तन-मन पवित्र और तृप्त हो जाते हैं और मानवता धन्य हो जाता है।
श्री सती चालीसा में शब्दो और भावों को इस तरह उकेरा गया है कि एक बार पढ़ना शुरू करने के बाद अंतिम तक पढ़े बिना मन नहीं भरता है।आज इंटरनेट के जमाने में जहाँ लोग भक्ति भाव से दूर होते जा रहे है वहीं पर श्री उमेश कुमार श्रीवास जी के द्वारा सती सागर महिमा एवं श्री सती चालीसा दोनों पुस्तकों का प्रकाशन खैरा जयरामनगर के लिए ही नहीं अपितु पूरे देश और मानव समाज के लिए शुभगता और प्रसन्नता का विषय है माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के करकमलों से इन दोनों आध्यात्मिक पुस्तक के विमोचन होने पर ग्राम खैरा जयरामनगर के लोगों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस