छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर आए इंडिया प्रजा बंधु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रंजीत ओफियर ने की दुर्ग संभाग के सभी निकायों में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा

आशीष ताम्रकार

Hindtimes news छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर आए इंडिया प्रजा बंधु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रंजीत ओफियर ने की दुर्ग संभाग के सभी निकायों में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा  इंडिया प्रजा बंधू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रंजीत ओफियार 18 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर दुर्ग पहुचे, जहा इंडिया प्रजा बंधू पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती ने उनका स्वागत अभिनन्दन किया, वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया

डॉ रंजीत ओफियर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उन्होंने छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगरी निकाय चुनाव में दुर्ग संभाग की सभी निकायों के महापौर, अध्यक्ष, सरपंच एवं पार्षद पद के चुनाव में इंडिया प्रजा बंधू पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है, उन्होंने कहा हमारे छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती लगातार जनहित का कार्य करते हुए, आमजन की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन से बराबर लड़ते आ रहे है । वही राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रंजीत ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए, भाजपा को संविधान विरोधी सरकार बताया, उन्होंने कहा हमारी पार्टी बाबा साहेब अम्बेडकर के संविधान को मामने वाली पार्टी है, इसलिए हमारी पार्टी को छत्तीसगढ़ में मजबूत बनायें । इस अवसर पर इंडिया प्रजा बंधु पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी में प्रवेश किया।

वही छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती ने भाजपा की सरकार और दुर्ग जिला प्रशासन की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते नजर आये, उन्होंने कहा कि जहा एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ सबका विकास की बात करते है वही दूसरी तरफ दुर्ग जिला प्रशासन उनकी मंशा के विपरीत, एक धर्म विशेष के पुरोहित जब यहाँ आते है तो शासन प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ उनकी व्यवस्था में लग जाता है, और आज मसीह समाज के पुरोहित को जिले में आने की अनुमति नहीं दी जा रही है । ये कैसा सबका साथ सबका विकास है…..
बाईट : डॉ रंजीत ओफियार ( राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडिया प्रजा बंधु पार्टी )

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस