अक्टूबर 24, 2026

कटहा में भाजपा शक्ति केंद्र टोली की मासिक बैठक संपन्न शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

0
IMG-20261024-WA0377

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मल्हार। भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार के अंतर्गत शक्ति केंद्र जुनवानी के ग्राम कटहा में भाजपा शक्ति केंद्र टोली की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक शक्ति केंद्र संयोजक पुरुषोत्तम पटेल के निवास पर संपन्न हुई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा की।
बैठक में शक्ति केंद्र टोली को संबोधित करते हुए वक्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे ध्यानपूर्वक सुनें। साथ ही पार्टी के सभी कार्यक्रमों का बूथ स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि संगठन की गतिविधियां प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक पहुंच सकें।उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने, पार्टी के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मंडल मल्हार महामंत्री राजकुमार वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक पुरुषोत्तम पटेल, बूथ अध्यक्ष राजेश यादव, छोटेलाल यादव, शत्रुघ्न यादव, जलसो सरपंच सुनील मरकाम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश कुर्रे, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक यादव, राधाकृष्ण कुमार, मन्नूलाल, अंकित सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों