आज सत्कार भवन में 11बजे से होगा मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 भव्य आयोजन।
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news मस्तूरी। क्षेत्र की प्रतिभाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वालों के सम्मान में मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन आज बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से सत्कार भवन, मस्तूरी में होगा।
समारोह में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, समाजसेवा, पत्रकारिता, संस्कृति, कृषि, युवा व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य मस्तूरी क्षेत्र की प्रतिभाओं और समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित कर उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच प्रदान करना है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।


