विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news नगर पंचायत मल्हार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने शासकीय माध्यमिक शाला केवटपारा तथा बुधवार बाजार स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर

नगर पंचायत नगर मल्हार उपाध्यक्ष सुशील चौबे, पार्षदगण सपना मिथुन यादव, आशुतोष वर्मा, मिलू केवट, गायत्री देवार, प्रमोद, गीता, मनराखन केवट, रमेश यादव, कमलेश सिंह ठाकुर, रामफल कांत, जगदीश राय, विष्णु केवट, सरोजिनी, कृष्णा, चंदू ,सुजीत राज भानु सहित एल्डरमैन रामनारायण कश्यप, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, रवि शंकर कैवर्त , मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुभव सिंह ठाकुर एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, महामंत्री राजकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, वरिष्ठ नागरिक तिवारी गुरुजी, राजू तिवारी, जदुनंदन प्रसाद वर्मा, साहेब निर्मलकर, रामकुमार वर्मा, रामकुमार केवट, बहोरन केवट सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

