विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news 24×7 मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 3 में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन धार्मिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। भूमिपूजन के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे। वहीं चंद्रप्रकाश सूर्या और बी.पी. सिंह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 3 में बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीसी रोड निर्माण शुरू होने से अब ग्रामीणों को राहत मिलेगी और आवागमन भी आसान होगा। वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है और गली-मोहल्लों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, पंच माधव साहू, मनोज सिंह, अमित रजक, अशोक साहू, सीना यादव, ललन सूर्यवंशी, दीपक साहू, रामा टंडन, आशीष यादव, सितेंद्र माकरे, राजेंद्र यादव, कुलदीप रजक, अशोक मानिकपुरी, राकेश सूर्यवंशी, राजेश वैद्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।भूमिपूजन के दौरान नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की कामना की गई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सड़क बनने से गांव के विकास को नई गति मिलेगी और दैनिक जीवन काफी आसान होगा।








