सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मल्हार में लाइव प्रसारण देखने उमड़ा जनसैलाब

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार /गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर द्वारा “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” पूर्ण करने पर देशभर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत मल्हार में भी भव्य आयोजन हुआ। नगर पंचायत मल्हार के मंगल भवन में प्रोजेक्टर के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में हुए रुद्राभिषेक एवं जीर्णोद्धार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मल्हार क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। सुबह 9 बजे कार्यक्रम की शुरुआत मल्हार के प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं मां डिडिनेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। विधायक व अन्य अतिथियों ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा,
“मल्हार जैसी ऐतिहासिक नगरी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सोमनाथ से लाइव उद्बोधन को सुनना अद्भुत अनुभूति रही। सोमनाथ मंदिर सनातन संस्कृति, अडिग आस्था और राष्ट्र स्वाभिमान का प्रतीक है। 1000 वर्षों का संघर्ष और पुनर्निर्माण हमें अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाता है।

विशिष्ट अतिथि राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष, जिला पंचायत बिलासपुर,एस. कुमार, महामंत्री, भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण,राजकुमार साहू, जिला मंत्री,चंद्रप्रकाश सूर्या, प्रदेश महामंत्री, अजा मोर्चा, मल्हार मंडल महामंत्री राजकुमार वर्माप्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम शिव कंवर, अतिरिक्त तहसीलदार चांदनी ध्रुव, CMO अनुभव सिंह सहित नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त, जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जागेंद्र कश्यप, खिलावन पटेल, एवं पार्षदगण आशुतोष वर्मा, सपना यादव, प्रमोद थवाईत, मिलुराम, मिथून यादव, विमलकांत, हरिओम, राजेश यादव राजेश पांडे ए शेषनारायण गुप्ता ओमप्रकाश पांडेय हरिशंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि व शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Posts

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

विमल कांत की रिपोर्ट महिला अपराध, छेड़छाड़ और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा,पुलिस-जनप्रतिनिधि-जनता के बीच बेहतर समन्वय पर हुआ मंथन Hindtimes news पचपेड़ी। पचपेड़ी थाना की नवपदस्थ थाना…

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में गर्भवती महिलाओं के रेफरल मामलों को लेकर स्टाफ नर्सों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। विभागीय…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति