अगस्त 4, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल का जन्मदिन मल्हार मंडल मे सादगीपूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया

0
Picsart_25-06-10_20-49-07-945.png

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल के जन्मदिन मंडल मल्हार के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ सादगी पुर्वक मनाया गया,तय कार्यक्रम के अनुसार मोहित जायसवाल जन्मदिन पर मां डिडनेश्वरी मंदिर सपरिवार पुजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली का कामना किये।

मंदिर परिसर मे जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा चंद्रप्रकाश सुर्या भाजपा मंडल मल्हार के अध्यक्ष रंजीत सिंह उपाध्यक्ष सीताराम साहु महामंत्री राजकुमार वर्मा रोहित कश्यप मंत्री विधि रजक देवचरण यादव सहित मंडल के कार्यकर्ता  नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त   पार्षद सपना यादव, मिलु कैवर्त  आशुतोष वर्मा  नगर पंचायत सीएमओ मनीष सिंह  कर्मचारी तथा भाजपा के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओ ने महिला टीम के साथ ढोल नगाड़े के साथ भव्य आतिशी स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष के परिवार के महिलाओं का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त के नेतृत्व मे नगर व मंडल के महिला पार्षदों ने किया। उनके जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने फुल माला व एक दुसरे को  मिठाई खिलाकर बधाई दी।जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए नगर पंचायत सीएमओ मनीष सिंह व नगर अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त  ने एक बरगद का पौधा भेंट किया,इस शुभ घड़ी में एक पेड़ मां के नाम पर जिलाध्यक्ष ने लगाया तथा वृक्षारोपण के लिए सभी को  प्रेरित किया।उन्होंने ने सभी को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।भव्य स्वागत व मिले अपनापन  से हर्षित होकर जिलाध्यक्ष मोहित जायसवास  परिवार ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया तथा पार्टी के वरिष्ठों का साल श्रीफल से मंदिर परिसर सम्मान कर आर्शावाद लिया। मंदिर मे पुजन के पश्चात् वार्ड क्र 06 मे चल रहे अटल परिसर निर्माण का निरिक्षण करके अधिकारीयों को शीघ्र व गुणवत्ता पुर्ण निर्माण के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर  दिलीप पाण्डेय धनेश्वर कैवर्त, मिथुन यादव आकाश कैवर्त शनि साहु, भुवनेश्वर, अंजना बाई गंगा बाई,सरस्वती, सुमित्रा बाई शिवकुमारी कैवर्त, शैल कुमारी वर्मा धनकुवर धीवर पुरुषोत्तम पटेल राजेश यादव  कोटा मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल सहित मंडल मल्हार के सभी पदाधिकारी नगर पंचायत के पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित  रहें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *