सतनामी समाज के अधिवक्ताओ ने उचित मांग हेतु छह बिंदुओं में सौपा  महामहिम राष्ट्रपति ,राज्यपाल और मुख्यमंत्री  छत्तीसगढ़ शासन के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news रायपुर। जिला बलौदा बाजार में दिनांक 10/06/2024 को जिला परिसर में घटित घटना के संदर्भ में निम्नलिखित विषयों पर ज्ञापन पत्र प्रस्तुत है-

1. जिला बलौदा बजार में दिनांक 10/06/2024 को जिला परिसर में घटित घटना में सतनामी समाज के लोगों ने शांतिप्रिय धरना का आयोजन किया था जिस भीड़ में असमाजिक तत्वों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है उसकी जांच C.B.I. से कराई जावे। चूकि सतनामी समाज के लोग सत्य और अहिंसा पर विश्वास रखते है, इसलिए हमें विश्वास है कि जो भी घटना घटित हुई उसमें षडयंत्र रची गई है व सतनामी समाज को बदनाम करने कि कोशिश की गई है।

2 यह कि जो राज्य शाासन द्वारा बलौदा बाजार घटना के संदर्भ में राज्य शासन द्वारा जो एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित कि गई, जिसमें दो सदस्य सतनामी समाज से सेवानिवृत्त न्यायधीश को सम्मिलित किया जावे।

3. यह कि सतनामी समाज के निर्दोष व्यक्तियों को धरना में सम्मिलित होने मात्र से फुटेज देखकर आरोपी बनाकर जेल में निरूद्ध किया गया है उनको निःशर्त रिहा किया जावे।

4. यह कि सतनामी समाज के आस्था के प्रतिक जैतखाम व अन्य धार्मिक स्थल पर असमाजिक तत्वों के द्वारा बार-बार खंडित करने का कृत्य किया जा रहा है जिसे तत्काल स्थायी रूप से रोक लगावें तथा कृत्य करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जावे।

5. यह कि पुलिस प्रशासन के द्वारा निर्दोष समाजिक व्यक्तियों को अनावश्यक विद्वेषपुर्ण ढंग से प्रताड़ित किया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगायी जावे।

6. बलौदा बाजार में दिनांक 10/06/2024 को घटना घटित हुई है जिसका दुर्ग जिला छत्तीसगढ सतनामी अधिवक्तागण निंदा करते हैं।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस