सूचना के अधिकार के तहत चाही गई जानकारी विलंब से देने पर ग्राम पंचायत लिमतरा के सचिव थानेश्वर सिंह ठाकुर को राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार का दिया अर्थदंड।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी।बिलासपुर सरकंडा निवासी एक आवेदक ने सुचना के अधिकार अधिनियम 2005की धारा 6 (1) के तहत जनसूचना अधिकारी  ग्राम पंचायत लिमतरा को 14वे वित्त योजनान्तर्गत वर्ष 2015 से 2020 तक (वर्षवार) व्यय राशि का पंचायत प्रस्ताव बिल व्हाउचर,निर्माण कार्य हेतु जारी प्रशासकीय रवीकृति आदेश कार्य आदेश,माप पुस्तिका ,कैशबुक की प्रमाणित छायाप्रति, की जानकारी मांगी थी,जिसे जन सूचना अधिकारी सचिव ग्राम पंचायत लिमतरा जनपद पंचायत मस्तूरी के थानेश्वर सिंह ठाकुर के द्वारा अपीलार्थी को अत्याधिक विलंब से  जानकारी उपलब्ध कराई गई जोकि अधिनियम के प्रावधान के विपरीत है,जिस कारण राज्य सूचना आयोग द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20 (1) के तहत जारी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सूचना अधिकारी सचिव ग्राम पंचायत लिमतरा जनपद पंचायत मस्तूरी जिला बिलासपुर के थानेश्वर सिंह ठाकुर पर 250 रू प्रतिदिन के हिसाब से अधिकतम 25000 रु का अर्थदंड अधिरोपित किया है।साथ ही जन सूचना अधिकारी सचिव ग्राम पंचायत लिमतरा  थानेश्वर सिंह ठाकुर के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी के आदेश के पालन में आवेदक को अत्याधिक विलंब से जानकारी उपलब्ध कराने, के लिये सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20 (2) के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को निर्देशित किया है कि वह जन सूचना अधिकारी सचिव ग्राम पंचायत लिमतरा थानेश्वर सिंह ठाकुर के विरूद्ध उपरोक्त तथ्यों की नियमानुसार जाच करें तथा दोषी पाये जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को निर्देश दिए हैं।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस