विधायक लहरिया ने डायरिया प्रभावित गांवो का किया सघन दौरा,  लोगों को समझाने लगाई जनचौपाल

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी/ विधायक दिलीप लहरिया  ने स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ सघन दौरा कर प्रभावितों को बेहतर उपचार देने एवं बारिश के समय होने वाले मौसमी बीमारियों के प्रकोप पर अंकुश लगाने जन जागरण करने के लिए मौके पर उपस्थित मस्तूरी खंड चिकित्सा अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। विधायक  लहरिया ने सर्वप्रथम मल्हार के वार्ड क्रमांक 07 बूढ़ीखार पहुंचकर रामकुमार कैवर्त्य के 02 वर्षीय पुत्र वीर कैवर्त्य को डायरिया से दु:खद निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों से भेंट कर  सांत्वना दिया। तथा गांव का भ्रमण कर सभी प्रभावित लोगों से मुलाकात कर बारिश के मौसम में दूषित पानी के उपयोग नहीं करने उसे उबला पानी पीने घर के आस – पास साफ सफाई रखने हेतु जागरूक किया वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को डायरिया से प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर सर्वे करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने सभी डायरिया प्रभावित संवेदनशील गांवो का भ्रमण कर हालात पर नजर रखने और तत्काल उपचार करने के निर्देश उपस्थित अधिकारी को दिए साथ ही विधायक लहरिया ने सभी स्कूलों में प्रार्थना के बाद बच्चों को डायरिया एवं मलेरिया के बारे में जागरूक करने की अपील क्षेत्र के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं से की। प्रभावित गांव गांव का भ्रमण करते हुए मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया स्थानीय जन समस्याओं से अवगत भी हुए। इस दौरान मस्तूरी विधायक  दिलीप लहरिया के साथ मस्तूरी खंड चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार व स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी – कर्मचारी गण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस