जिला स्तरीय शिविर मे अदाणी फाउंडेशन द्वारा चल रहे गतिविधियों का  स्टॉल लगाया

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news पचपेड़ी (मस्तूरी)तहसील में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रॉजेक्ट में अदाणी फाऊंडेशन (एसीसी कंपनी) द्वारा ग्राम जोंधरा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन –
मस्तूरी।बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जोंधरा में क्षेत्रीय ग्रामीणों कि समस्याओ और मांगों के निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे ग्राम के स्थानीय नागरिक सहित आस– पास के ग्रामवासियों के आवेदन वा समस्याओं का निराकरण किया
गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रशाशन बिलासपुर ने किया। जिसमें क्षेत्र के विधायक  दिलीप लहरिया शामिल थे। इसके साथ ही जिला पंचायत सी•ई•ओ•  रामप्रसाद चौहान, ए• डी•एम•  आर ए पूर्ववंशी, एस•डी•एम•  अमित सिन्हा तथा अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस शिविर में ग्रामीणों कि मांग वा शिकायतों से संबंधित 168 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 121 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

इसके साथ ही शिविर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क पौधे बांटे गए।शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के कुल 20 स्टॉल लगाए गए थे। इसमें अदानी फाउंडेशन, चिलहाटी के सहयोग से स्व सहायता समूह द्वारा भी स्टॉल लगाया गया जिसमें फिनायल, दोना–पत्तल, वा मशरूम आदि का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अदानी फाउंडेशन के द्वारा हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया जिसका 233 लाभार्थियों ने लाभ उठाया। इसी हेल्थ यूनिट के द्वारा लोगों को मलेरिया वा डायरिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक कर इसके बचाव के उपायों पर भी परामर्श दिए गए। आयोजन स्थल पर जिला स्वास्थ्य विभाग वा मोबाइल मेडिकल यूनिट की भी सुविधा उपलब्ध थी।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक, शासकीय अधिकारी ए•डी•एम•, सी•ई•ओ•, एस•डी•एम•,  पी•पी• पांडे(उप  महाप्रबंधक) अदानी फाउंडेशन आदि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। शिविर के अयोजन में अदानी फाउंडेशन की विशेष सहभागिता रही जिसे देखते हुवे एस•डी•एम• एवं तहसीलदार मस्तूरी ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई