AAP की डॉ उज्वला का आरोप: रेलवे का निजीकरण करने के लिए मोदी सरकार जानबूझकर रद्द कर रही यात्री ट्रेनें

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर। आम आदमी पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि रेलवे का निजीकरण करने के मकसद से यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराड़े ने इस मुद्दे पर बयान जारी कर केंद्र सरकार को घेरा है।
रेलवे द्वारा 72 ट्रेनों को रद्द करने को लेकर आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया है आम आदमी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी

डॉ. उज्वला का कहना है कि भारतीय रेल आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता और सुलभ परिवहन का साधन था, लेकिन अब इसकी विश्वसनीयता को खत्म कर इसे निजी हाथों में देने की योजना बनाई जा रही है। उनके अनुसार, मेंटेनेंस का बहाना बनाकर बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द किया जा रहा है। बिलासपुर जोन, जो पूरे देश में सबसे अधिक माल वाहन ट्रेनों के जरिए माल ढुलाई से कमाई करता है, लगभग 20 से 22 हजार करोड़ रुपये का योगदान देता है। इसके बावजूद, केंद्र सरकार ने यात्री ट्रेनों को महीनों और हफ्तों तक बंद रखने का आदेश दिया है।

डॉ. उज्ज्वला ने कहा कि यात्री ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले की आपूर्ति के नाम पर, कभी अन्य कारण बताकर। यह भारतीय रेल की विश्वसनीय यात्री सेवा को बदनाम करने की साजिश है ताकि लोग रेलवे से ऊब जाएं और इसे प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्योगपति मित्रों के हवाले कर सकें।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार ने रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है ताकि रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके। ट्रेनें अचानक रद्द होने के कारण जिन लोगों ने महीनों पहले रिजर्वेशन करा रखा था, उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

मेंटेनेंस के नाम पर यात्री ट्रेनों को रद्द करने की प्रक्रिया गलत

मेंटेनेंस के नाम पर यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। डॉ.उज्वला के अनुसार, यह कदम रेलवे की विश्वसनीयता को समाप्त करने और इसे निजीकरण की ओर धकेलने की योजना का हिस्सा है।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि यात्री ट्रेनों को रद्द करने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और रेलवे की विश्वसनीयता को पुनः स्थापित किया जाए। पार्टी ने कहा है कि यह मुद्दा जनता के हित से जुड़ा हुआ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस