विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news 24×7 ग्राम पचपेड़ी निवासी व्याख्याता बुधराम लहरे की सेवानिवृत्ति, जन्मदिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ एक ही मंच पर भव्यता से मनाई गई। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वजन, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए सतकली बावरे जिला पंचायत सदस्य दिलीप लहरिया विधायक, मस्तूरी
चांदनी रात्रे जनपद सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सम्मान व अभिनंदन सेवानिवृत्त प्रधान पाठक डॉ. एस. एन. गुप्ता ने बुधराम लहरे के शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर अभिनंदन पत्र का वाचन कर उन्हें सम्मानित किया। आर. के. राय, अकतराम सिन्हा, गोवर्धन, मार्शल, मिठाईलाल भारद्वाज, राजेश घृतलहरे, निर्मल भारद्वाज, काशीराम रजक, सुरेंद्र डहरिया, राजकुमार बर्मन, दीपक जायसवाल, आशा डहरिया सहित पंडरिया हाई स्कूल, जिला बलौदाबाजार के शिक्षकगण उपस्थित थे।सांस्कृतिक प्रस्तुति पामगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक आनंद खूंटे एवं जितेंद्र महिलांगे ने भजन-कीर्तन से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को भावविभोर कर दिया।
विदाई व केक कटिंग महिलाओं की भारी उपस्थिति के बीच बुधराम लहरे को भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ का केक भी काटा गया। उपस्थित स्वजनों ने उनके उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा जगत में उनके योगदान को सराहा।









