कौड़िया में सरपंच के निर्देश पर हो रहा था बोर खनन सरपंच तहसीलदार ने पहुंचकर रोकी खुदाई, दो मशीनें जब्त

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 सीपतः बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया में बिना प्रशासनिक अनुमति के किए जा रहे बोर खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोरवेल मशीन को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई जिले में जल संकट और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत की गई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में गिरते जलस्तर और पेयजल संकट को देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा अप्रैल माह में जिले भर में बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद ग्राम कौड़िया में हाई स्कूल के पास अवैध रूप से बोरिंग कराए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि पर तहसीलदार सोनू अग्रवाल एवं नायब तहसीलदार देश कुमार कुरें ने राजस्व विभाग की टीम के साथ सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान यह पाया गया कि ग्राम सरपंच सरिता परमेश्वर साहू के निर्देश पर हाई स्कूल के पास बोर खनन कराया जा रहा था। मौके से दो बोरवेल मशीनें जब्त कर सीपत थाना पुलिस के सुपुर्द कर दी गईं। तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने बताया कि बोर खनन के लिए न तो पूर्व में प्रशासन से अनुमति ली गई थी, न ही कोई सूचना दी गई थी, जो कि स्पष्ट रूप से शासन के नियमों अनदेखी ही रही है भ्रमण के दौरान ग्राम कौड़िया में बोर खनन हो रही थी,कलेक्टर महोदय के आदेशों को दरकिनार कर बिना अनुमति व प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन पाए जाने एवं पूछताछ करने के उपरांत गाड़ियों की जप्ति की गई है, रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारीयों करा दिया गया है जैसा निर्देश प्राप्त होगा आगे कार्यवाही की जावेगी ,, सोनू अग्रवाल तहसीलदार सीपत

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस