सुशील राजा चौबे को बनाया गया नगर पंचायत मल्हार के उपाध्यक्ष

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे भाजपा के वार्ड 13 के पार्षद सुशील राजा चौबे उपाध्यक्ष चुने गए। इस बार के नगरी निकाय चुनाव में अध्यक्ष के अलावा 15 में से 10 वार्डो से भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

16 मार्च को नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियो का सपथ ग्रहण समारोह हुआ था जिसके बाद उपाध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई थी। बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों के एक एक पार्षदों ने नामांकन भरा परन्तु भाजपा के संख्या बल अधिक होने भाजपा से सुशील चौबे ने जीत दर्ज की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के मार्गदर्शन में उम्मीदवार बनाया और शानदार जीत दर्ज की। वही कांग्रेस से विष्णु कैवर्त ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन अधिकारी मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा ने श्री चौबे को जीत का प्रमाणपत्र सौपा।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जायसवाल, उपाध्यक्ष तिलक राम साहू, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कोसले, निखिल केशरवानी, ऋषभ चतुर्वेदी, रामनारायण कश्यप, एसकुमार मनहर, प्रेमलाल जायसवाल, अरविंद साहू, राजकुमार, धर्मेंद्र सिंह, रवि धीवर सहित सभी भाजपा के पार्षद व कार्यकर्ता शामिल हुए। उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राजा चौबे ने कहा कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है जिससे नगर के सम्पूर्ण व व्यवस्थित विकास की दिशा में सभी मिलजुलकर काम करेंगे तथा जनता से किये गए वादे पूरे करेंगे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस